Search for:
  • Home/
  • All/
  • फिर विवादों में आए हंसराज, चुराह के विधायक पर 20 वर्षीय लड़की ने लगाए गंभीर आरोप, न्यूड फ़ोटो मांगने का आरोप

फिर विवादों में आए हंसराज, चुराह के विधायक पर 20 वर्षीय लड़की ने लगाए गंभीर आरोप, न्यूड फ़ोटो मांगने का आरोप

Demo Pic

अपने बयानों को लेकर चर्चा में आने वाले विधायक हंसराज एक बार फिर से फंस गए है। इस बार 20 वर्षीय युवती ने विधायक पर गंभीर आरोप लगाए है। इस बार उनके विस क्षेत्र की लड़की ने उनके खिलाफ अश्लील चैटिंग करने का आरोप लगाया है । इसको लेकर लड़की ने महिला थाना में भी एफआईआर दर्ज करवा दी है। पुलिस ने लड़की की शिकायत पर एफआईआर दर्ज करके आगामी जांच भी शुरू कर दी है। आपको बता दे तो युवती ने यह भी आरोप लगाया है कि विधायक ने उसे न्यूड फोटो भेजने को कहा है। वही काम करने की जगह पहले मिलने के लिए बुलाया।

विधायक हंसराज भाजपा के वरिष्ठ नेता है। वही चुराह विधानसभा सीट से तीन बार बतौर विधायक जीत चुके है।
पुलिस को दी शिकायत में लड़की ने अपनी सुरक्षा को लेकर भी चिंता जाहिर की है। यह एफआईआर नौ अगस्त को महिला थाना में दर्ज करवाई गई है। इसमें पुलिस ने लड़की के तीसा अदालत में 164 के तहत बयान भी दर्ज करवा दिया है। अब पुलिस इस मामले में आगामी कार्रवाई को अंजाम दे रही है।

हालांकि इसी मामले को लेकर अब युवती की सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी आई है जिसमें वह इस प्रकार के किसी भी आरोप से इनकार कर रही है और यह भी कह रही हैं कि उनके पिताजी और विधायक हंसराज जी के पारिवारिक रिश्ते हैं, केवल राजनीतिक कारणों के चलते इस प्रकार की झूठी खबरें और FIR की झूठी फोटो सोशल मीडिया में फैलाई जा रही हैं ।

गौरतलब है कि इस से पहले भी विधायक हंसराज एक पूर्व मामले में भी एक स्कूल के प्रधानाचार्य को स्थानांतरित करने के लिए धमकी देने के लिए चर्चा में आए थे जिसकी ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी ।

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required