Search for:
  • Home/
  • All/
  • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने बी.ए. प्रथम वर्ष का परिणाम किया जारी

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने बी.ए. प्रथम वर्ष का परिणाम किया जारी

प्रदेश विश्वविद्यालय ने बी.ए. प्रथम वर्ष का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा में कुल 20775 विद्यार्थी बैठे थे। इस परीक्षा का परिणाम 70.19 प्रतिशत रहा। पास प्रतिशतता में कम्पार्टमैंट के मामले भी शामिल हैं।

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रो. श्याम लाल कौशल ने बताया कि बी.ए. प्रथम वर्ष की वार्षिक परीक्षाओं का परिणाम घोषित कर दिया है। उन्होंंने बताया कि परिणाम विद्यार्थियों के लॉग इन आई.डी. पर अपलोड कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही सभी मुख्य स्नातक कक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए हैं।

इस बार विश्वविद्यालय ने स्नातक कक्षाओं के परिणाम रिकॉर्ड समय में घोषित किए हैं। इससे विद्यार्थियों को काफी सुविधा हुई। अब सभी स्नातक कक्षाओं के परिणाम लगभग एक माह एडवांस में घोषित हुए हैं। इक्डोल के अंतर्गत बी.एड. द्वितीय वर्ष का परिणाम भी घोषित कर दिया है। यह परीक्षाएं बीते मार्च माह में आयोजित हुई थी। परीक्षा परिणाम 96.42 प्रतिशत रहा।

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required