हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने किया 12 वीं का कंपार्टमेंट परीक्षा का परिणाम घोषित

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 12 वीं का कंपार्टमेंट परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। सोमवार को घोषित किए गए परिणाम में 73:26 फीसदी छात्र पास हुए है। यह परीक्षा जुलाई 2024 में आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में 12874 छात्रों ने भाग लिया था। जिनमें से 9429 पास हुए हैं। वहीं बोर्ड ने अपने परीक्षा परिणाम से असंतुष्ट अभ्यर्थियों को 3 सितंबर तक का समय पुनर्मूल्यांकन और पुनर्निरीक्षण के लिए दिया है।
प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ मेजर विशाल शर्मा ने बताया कि शिक्षा बोर्ड की ओर से जुलाई में आयोजित की 12वीं कक्षा के परीक्षार्थियों की अनुपूरक परीक्षाए अतिरिक्त विषयए श्रेणी सुधार और डिप्लोमा धारक परीक्षा का परिणाम सोमवार को घोषित किया। उन्होंने बताया कि इस परीक्षा के दौरान 12874 अभ्यर्थी अपीयर हुए थेए जिनमें से 9429 अभ्यर्थियों को पास घोषित किया गया हैए जबकि 3267 अभ्यर्थियों की कंपार्टमेंट है।
