तकलेच तक सड़क हुई बहाल, डीसी एसपी ने किया निरीक्षण
तकलेच क्षेत्र के डमराली में बादल फटने से प्रभावित हुई सड़क को बहाल कर दिया गया है। रविवार को डीसी और एस पी सड़क बहाल होने के बाद तकलेच में निरीक्षण करने पहुंचे। यहां पर बागवानों के सेब के ट्रक फंसे हुए थे । सड़क बहाल होने के बाद ट्रकों की आवाजाही शुरू हो पाई।
उपायुक्त अनुपम कश्यप ने लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए है कि डमराली तक पहुंचने वाले मार्ग के बहाली के कार्य में तीव्रता लाई जाए । इसके अलावा स्थानीय पंचायत को एस्टीमेट बनाने के निर्देश दिए है।
बादल फटने की घटना के कारण क्षेत्र में सड़क प्रभावित होने के अलावा कई जगह कलबट टूटे हुए थे।
उपायुक्त अनुपम कश्यप ने कहा कि तकलेच तक मार्ग बहाल हो चुका हुआ। यहां पर फंसे हुए ट्रकों को निकाल दिया गया है। डमराली तक सड़क खोलने का कार्य चला हुआ है। यहां पर मशीन के मदद से कटिंग करके मार्ग तैयार किया जा रहा है।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार गांधी, एस डी एम रामपुर निशांत, डीएसपी नरेश शर्मा, लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति विभाग, विद्युत विभाग सहित स्थानीय पंचायत के प्रतिनिधि मौजूद रहें।
