Search for:
  • Home/
  • All/
  • सिरमौर में पति ने की पत्नी की दर्दनाक हत्यापति ने की पत्नी की दर्दनाक हत्या

सिरमौर में पति ने की पत्नी की दर्दनाक हत्यापति ने की पत्नी की दर्दनाक हत्या

सिरमौर में देर रात पति ने वारदात को दिया अंजाम, पुलिस ने किया गिरफ्तार

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से दिल दहला देने वाला वाक्या सामने आया है। यहां पर पांवटा साहिब में देर रात को पति ने अपनी पत्नी की दर्दनाक हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। उसके बाद में पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर दिया।

जानकारी के अनुसार बेटियों ने मां को कमरे में खून से लथपथ देखा, तो वो डर गई और सहम भी गई। हांलाकि बेटियों ने हिम्मत जताई और इसके बाद तुरंत महिला को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं सूचना मिलने पर देर रात पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच के लिए साक्ष्य जुटाए गए। जानकारी अनुसार पांवटा साहिब के शिवा कॉलोनी में पत्नी की हत्या करने के बाद रात को आरोपी पति मौके से फरार हो गया था।

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required