तीन दिन हिमाचल पर भारी, मौसम के मिज़ाज़ से सावधान
- मौसम विज्ञान केंद्र ने 19 अगस्त तक बारिश का जारी किया येलो अलर्ट

हिमाचल प्रदेश पर आगामी तीन दिन भारी होने वाले है। मौसम विभाग ने भारी – बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य के कई भागों में 25 अगस्त तक मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है। 19 से 21 अगस्त तक कुछ स्थानों पर भारी बारिश का येलो अलर्ट है।
उधर, राज्य में जगह-जगह भूस्खलन के चलते सोमवार को 146 सडक़ों पर यातायात ठप रहा। इसके अतिरिक्त 301 बिजली ट्रांसफार्मर व 20 जल आपूति योजनाएं ठप चल रही हैं। सबसे ज्यादा सडक़ें, बिजली ट्रांसफार्मर शिमला, कुल्लू, मंडी जिले में प्रभावित हैं।
