आज से नेट परीक्षाएं शुरू

हिमाचल के 30 हजार से ज्यादा ज्यादा प्रोफेसर की पात्रता के लिए देंगे यह परीक्षा
नेट परीक्षा का इंतजार कर रहे अभ्यार्थिंयों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। बुधवार से नेट परीक्षाएं शुरू होगी। चरण वाईज यह परीक्षाएं 26 अगस्त तक चलेगी। हिमाचल के 30 हजार से ज्यादा छात्र इस परीक्षा में हिस्सा लेंगे। प्रोफेसर बनने की पात्रता को पूरा करने के लिए हिमाचल के युवाओं में इस परीक्षा को पूरा करने की उत्सुकता ज्यादा है। यही वजह है कि हिमाचल के परीक्षा केंद्रो में भी हजारों की संख्या में छात्रों के पहुंचने की जानकारी है। यूजीसी ने नेट परीक्षा देने वाले अभ्यार्थिंयों को आवश्यक निर्देश जारी किए है। जिसमें अभ्यार्थिंयों को परीक्षा शुरू होने के एक घंटे पहले परीक्षा केंद्र में जाना होगा। इसके साथ ही एडमिट कार्ड भी अनिवार्य किया गया है। उधर नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने 27 अगस्त को होने वाली यूजीसी नेट परीक्षा के लिए सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी कर दी है। जिन अभ्यर्थियों की परीक्षा 27 अगस्त को है, वे यूजीसी नेट की वेबसाइट पर जाकर सिटी इंटीमेशन स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।
सिटी इंटीमेशन स्लिप डाउनलोड करने के लिए कैंडिडेट्स को रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि और कैप्चा कोड की जरूरत पड़ेगी। यदि इंटीमेशन स्लिप पर फोटो और सिग्नेचर मिसिंग हो तो इसे दोबारा डाउनलोड करना होगा। सिटी इंटीमेशन स्लिप पर कैंडिडेट्स को एग्जाम सिटी सेंटर की जानकारी मिलेगी। इंटीमेशन स्लीप जारी करने के लिए अभ्यार्थिंयों को सबसे पहले यूजीसी नेट की वेबसाइट पर जाना होगा। उसके बाद होम पेज पर लिंक मिलेगा, जिस पर क्लिक करना होगा। उसके बाद अभ्यार्थिंयों को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि और कैप्चा कोड दर्ज करना होगा। सबमिट करते ही एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप ओपन हो जाएगी।
गौर हो कि यूजीसी नेट परीक्षा 21 अगस्त से चार सितंबर के बीच आयोजित की जाएगी। 26 अगस्त को होने वाली यूजीसी नेट परीक्षा कृष्ण जन्माष्टमी के चलते स्थगित कर दी गई है। यूजीसी ने इसकी जानकारी दो अगस्त को ही दे दी थी। यूजीसी नेट परीक्षा सीबीटी मोड में प्रतिदिन दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट की परीक्षा सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट की दोपहर तीन बजे से शाम छह बजे तक होगी।
